Wednesday, June 03, 2015

-: बेवक्त रुला देता है :-



-: बेवक्त रुला देता है :-

वक्त सब कुछ भुला देता है
यादों को दिल में दबा देता है

भूलने की जिसे कोशिश करो
हर वक्त याद दिला देता है

सकूँ से है वो अपना अजीज
वो लाड़ बेवक्त रुला देता है

उनकी तस्वीर जब देखा तो
बिछुड़न रूह को हिला देता है

रहता है न साथ सदा कोई
क्यों फिर याद जगा देता है

गमगीन हो छलकते है आँसू
वो चुपके से मुस्कुरा देता है

यही रीत है जहां की “निर्भीक”
कहकर यही तो सुला देता है

                                          प्रकाश यादव “निर्भीक”
                                          बड़ौदा – 29-05-2015

No comments: